ट्रेजरी घोटाला, हाई लेवल जांच शुरू

0
13

झारखंड: ट्रेजरी से वेतन मद में फर्जी निकासी के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की पहली बैठक संपन्न। समिति ने मामले की जांच के लिए वित्त विभाग से फर्जी निकासी के सिलसिले में जांच के दौरान, जिलों से रिपोर्ट सहित अन्य जानकारियां मांगी है. समिति की दूसरी बैठक कल दोपहर बाद फिर होगी। समिति द्वारा सभी दस्तावेज के अध्ययन के बाद निकासी की जिलावार जांच के लिए योजना बनाई जाएगी।

वेतन मद में फर्जी निकासी के लिए उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति की पहली बैठक हुई। बैठक में महालेखाकार (अकाउंटस) द्वारा नामित अधिकारी सहित सभी सदस्य शामिल हुए। महालेखाकार ने सरकार के अनुरोध पर भार्गव राम ख्याती (Dy. Accountant General) को जांच समिति में सदस्य के रूप में नामित किया है।

समिति की पहली बैठक में जांच समिति के अध्यक्ष को अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही, प्रधान महालेखाकार द्वारा वेतन मद में की गई फर्जी निकासी के सिलसिले में दी गई सूचनाओं की जानकारी दी गई।

इसके अलावा, वित्त विभाग द्वारा बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची में हुई जांच से संबंधित जानकारी दी गई। समिति के अध्यक्ष ने सभी मामलों की जानकारी मिलने के बाद वित्त विभाग से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज की मांग की है।

इसमें प्रधान महालेखाकार कार्यालय द्वारा सरकार को निकासी के सिलसिले में दी गई विस्तृत जानकारी, वित्त विभाग के आदेश के आलोक में विभिन्न जिलों द्वारा जारी जांच के दौरान मिले तथ्य, बजटीय प्रावधान, आवंटन आदेश सहित अन्य जानकारियां शामिल हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here