झारखंड: भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के लिए कक्षा के समय में बदलाव किया है। स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक केजी से कक्षा आठ तक सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक और कक्षा 9 से 12 तक सुबह 7.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक ही चलेगा।
जारी आदेश के अनुसार, सरकारी विद्यालयों के शिक्षक व गैर शिक्षक सुबह 7.00 बजे से 1.00 बजे तक कार्य करेंगे। यह आदेश 21 अप्रैल से प्रभावी होगा। आदेश की प्रति सभी जिलों को उपलब्ध करा दिया गया है।




























