रामनवमी पर रांची में कड़ी सुरक्षा

0
10

रांची: रामनवमी के मौके पर निकलने वाली पारंपरिक झांकी को लेकर रांची में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रामनवमी शुक्रवार 27 मार्च को है। इससे पहले गुरुवार रात होने वाले आयोजन से पहले ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि झांकी के दौरान, यातायात सुचारू रहे और आम लोगों को परेशानी न हो। साथ ही, एंबुलेंस और आपात सेवाओं के लिए निर्बाध रास्ता सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि आयोजन के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here