20 मार्च को होगी झारखंड बार काउंसलिंग चुनाव की 23 पदों की काउंटिंग

0
17

झारखंड: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतगणना 20 मार्च को होगी। काउंसिल के डोरंडा स्थित कार्यालय में वोटों की गिनती सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जो शाम पांच बजे तक चलेगी।

70 फीसदी मतदान

बता दें कि, स्टेट बार काउंसिल चुनाव का मतदान 12 मार्च को 75 बूथों पर हुआ था। इसमें करीब, 70 प्रतिशत से अधिक अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। झारखंड हाईकोर्ट में 2,165, गुमला में 234, बुंडू में 42, लातेहार में 103, रामगढ़ में 424, तेनूघाट में 265, चांडिल में 36, खूंटी में 114 और चक्रधरपुर में 39 मत डाले गए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here