9.32 करोड़ किसानों को 13 मार्च को मिलेगा सम्मान निधि का बड़ा तोहफा

0
20

भारत: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को जानकारी दी है कि 13 मार्च को 9.32 करोड़ किसानों के बीच, किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की जायेगी। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये भेजे जायेंगे।

कृषि मंत्री ने कहा, पीएम मोदी 13 मार्च को गुवाहाटी में आयोजित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर कार्यक्रम में राशि का ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत, अब तक, 4 लाख 9 हजार करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की जा चुकी है।

इनमें 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसान भी शामिल हैं। श्री चौहान ने कहा कि अध्ययनों से पता चलता है कि इस सीधी आर्थिक मदद से कृषि निवेश में वृद्धि हुई है और किसानों की साहूकारों पर निर्भरता कम हुई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here