JSSC परीक्षा में स्पेशल एजुकेशन टीचर भर्ती आवेदन 24 फरवरी तक

0
35

झारखंड: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के ऑनलाइन आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने रजिस्ट्रेशन, सूचना दर्ज करने, परीक्षा शुल्क भुगतान, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने, आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गई किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि में संशोधन करने की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया है। अब अभ्यर्थी इन सभी प्रक्रियाओं को 23 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि से 24 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि तक पूरा कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और किसी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते आवश्यक कार्य संपन्न करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here