एजुकेशन: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करते हुए सार्वजनिक सूचना जारी की है। यह परीक्षा 4 वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) में नामांकन के लिए आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चयनित केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों, आईआईटी, एनआईटी, आरआईई तथा सरकारी कॉलेजों में संचालित होगा।
NTA को यह परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) ने सौंपी है। आईटीईपी एक ड्यूल मेजर प्रोग्राम है। जिसमें, पहला मेजर शिक्षा (स्कूल स्तर विशेषीकरण सहित) और दूसरा मेजर अभ्यर्थी द्वारा चयनित विषय में होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- ऑनलाइन आवेदन की अवधिः 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक) शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 11 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)।
- आवेदन में संशोधन: 12 से 14 मार्च 2026 परीक्षा तिथि (संभावित): 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)।
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में देशभर में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर की सूचना, एडमिट कार्ड डाउनलोड, उत्तर कुंजी और परिणाम की घोषणा बाद में एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी और आवेदन के लिए https://nta.ac.in तथा https://exams.nta.ac.in/ncet/ वेबसाइट पर जा सकते हैं।
NCET 2026 में सफल अभ्यर्थी संबंधित विश्वविद्यालयों/संस्थानों की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। संस्थान एनसीईटी-योग्य अभ्यर्थियों की मेरिट सूची से रिक्त सीटों को भरेंगे।



























