रांची के शहीद अजय लकड़ा को देश का नमन, झारखंड का गर्व

0
67

राँची: जम्मू-कश्मीर के डोडा में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए राँची के वीर सपूत अजय लकड़ा को पूरे देश ने नमन किया है। शहादत के बाद आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ राँची के तिरिल स्थित लाबेद में शहीद अजय लकड़ा के आवास पहुंचे।

इस दौरान, उन्होंने शहीद की माता जी और परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारत माता के सपूत अजय लकड़ा का बलिदान देश के हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए अत्यंत दुखद और कठिन समय है, लेकिन पूरा देश इस दुःख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने शहीद अजय लकड़ा की वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। शहीद की शहादत पर पूरा झारखंड और राँची गर्व महसूस कर रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here