देवघर: साइबर थाना देवघर की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में शामिल आठ शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर अपराधियों के पास से 14 मोबाइल फोन,17 सिम कार्ड,एटीएम कार्ड सहित अन्य बैंकिंग दस्तावेज बरामद किया गया है।
PM किसान, लोन और कैशबैक के नाम पर लोगों को बना रहे थे शिकार।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विभिन्न सरकारी योजनाओं और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहे थे।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पालोजोरी थाना क्षेत्र के जंगल-झाड़ी इलाके में कुछ संदिग्ध युवक फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को कॉल कर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से आठ साइबर अपराधियों को रंगे हाथ दबोच लिया गया।






























