भारत-EU ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर मुहर

    0
    49

    भारत: भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच आज मंगलवार को ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर मुहर लगी। इस डील को यूरोपीय नेताओं ने मदर ऑफ ऑल डील्स करार दिया है। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी और यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भारत मंडपम में आयोजित भारत-EU बिजनेस फोरम को संबोधित किया।

    पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व में ट्रेड, टेक्नोलॉजी और रेयर अर्थ मिनरल्स का हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन उनका इशारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की ओर था। पीएम मोदी ने भारत और EU के बीच हुई ट्रेड डील को नये युग का शंखनाद करार दिया।

    ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण, ग्लोबल ट्रेड में उथल-पुथल मची हुई है। ट्रंप लगातार ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। इसके पीछे का मकसद वहां मौजूद रेयर अर्थ मिनरल्स का दोहन करना बताया जाता है। पीएम मोदी ने बिजनेस फोरम में जानकारी दी कि यूरोपीय संघ में भारतीय निवेश लगभग 40 अरब यूरो छू रहा है। यह देखते हुए हमने FTA को अंतिम रूप दिया है।

    पिछले 10 वर्षों में हमारा व्यापार दोगुना होकर 180 बिलियन यूरो तक पहुंच गया है। भारत में 6 हजार से अधिक यूरोपीय कंपनियां काम कर रही हैं.जबकि यूरोपीय यूनियन में 1500 भारतीय कंपनियां कार्यरत हैं।

    पीएम ने कहा कि इस डील से भारत के श्रम-प्रधान उत्पादों के यूरोपीय संघ के बाजार में पहुंचने में आसानी होगी। इसमें वस्त्र, रत्न एवं आभूषण, ऑटो पार्ट्स और इंजीनियरिंग उत्पाद शामिल हैं।

    पीएम ने कहा कि इस डील से फल, सब्जियां, प्रोसेस्ड फूड आइटम्स और समुद्री उत्पादों के लिए नये अवसर पैदा होंगे। आईटी, एजुकेशन, ट्रेडिशनल मेडिसिन और बिजनेस सर्विस सेक्टर को लाभ मिलेगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर एनर्जी पर चर्चा करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में हमें जॉइंट रिसर्च एंड इनवेस्टमेंट बढ़ाया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि ऐसे समय में यह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) कारोबारी जगत के लिए एक स्पष्ट और सकारात्मक संदेश है।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here