गणतंत्र दिवस पर DGP द्वारा झारखंड पुलिस की कार्रवाई रिपोर्ट पेश

0
53

झारखंड: गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड पुलिस मुख्यालय मैं भव्य समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही, इस मौके पर पुलिस महानिदेशक, उपस्थित पुलिस कर्मी, अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधियों व आमजनों को शुभकामनाएं दी गई। देश के स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माता को नमन करते हुए सभी ने सुख समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर उद्घाटन में वर्ष 2025 के दौरान डीजीपी ने झारखंड पुलिस द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियां का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने चुनौतियों के बावजूद कानून व्यवस्था को काफी मजबूत रखने में उल्लेखनीय सफलता हासिल किया है।

नक्सलवाद व संगठित अपराध पर हुई सख्त कार्रवाई

इसी के साथ, डीजीपी ने बताया कि 2025 में झारखंड पुलिस ने नक्सलवाद के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जिसमें 326 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 38 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया। जबकि, 32 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए। संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें प्रतिबंधित संगठन के पांच सक्रिय सदस्य शामिल है।

साइबर अपराध व नशे के कारोबार पर भी कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध 2025 के दौरान, 706 मामला है दर्ज की गई और 883 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 58.77 करोड रुपए मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए। साइबर अपराध से जुड़े 1413 मामलों में 1268 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई जिनमें 38.67 करोड़ों रुपए फ्रिज हुए और 1.48 करोड रुपए पीड़ितों को वापस दिलाए गए।

अंत में डीजीपी ने कहा कि जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को काफी पूर्ण रूप से समाधान प्रदान होगा और सभी के द्वारा संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए झारखंड को अपराध और नक्सली मुक्त राज्य बनाने में सहयोग का अपील भी किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here