ओडिशा में 9 सीटर विमान क्रैश, पायलट समेत 7 घायल

0
133

ओडिशा: ओडिशा में 9-सीटर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। जानकारी के अनुसार इंडिया वन एयर की 9 सीटर फ्लाइट (VT KSS ) भुवनेश्वर से राउरकेला जा रही थी। उस पर 7 लोग सवार थे। सात लोगों मे 6 यात्री और 1 पायलट शामिल थे।

जानकारी के अनुसार, विमान दुर्घटना राउरकेला से 15 Km दूर हुई है। विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। प्लेन के विंग्स भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पायलट सहित सभी यात्रियों गंभीर चोट आयी है। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। विमान हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। विमान क्रैश होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल की और दौड़ पड़े।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here