झारखंड: झारखंड के 15 जिलों में विभिन्न पिकेट, थानों और अन्य स्थानों पर तैनात 504 स्पेशल ऑक्सिलियरी पुलिस (सैप) जवानों की सेवा समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई अनुबंध आधारित सेवा नियमों के तहत की गई है, क्योंकि इन जवानों ने अपनी सात वर्ष की अधिकतम सेवा अवधि पूरी कर ली है और झारखंड हाईकोर्ट से भी उन्हें सेवा विस्तार को लेकर कोई न्यायिक राहत नहीं मिल सकी है।
ऐसे में, अब सरकार जल्द इन 504 सैप जवानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। जवानों के हटाए जाने के बाद, सैप बटालियनों की संख्या में बड़ी कमी आएगी। वर्तमान में, सैप एक बटालियन में 586 जवान और सैप दो बटालियन में 698 जवान बचेंगे।
जानें किस जिले में कहां से कितने सैप जवान हटाए जायेंगे
- रांची में 26 जगहों पर तैनात 141 सैप जवान की सेवा समाप्त।
- सरायकेला में दो जगहों पर तैनात 10 सैप जवान की सेवा समाप्त।
- चाईबासा में पांच जगहों पर तैनात 33 सैप जवान की सेवा समाप्त।
- चतरा में तीन जगहों पर तैनात 15 सैप जवान की सेवा समाप्त।
- धनबाद में एक जगह पर तैनात 13 सैप जवान की सेवा समाप्त।
- गिरिडीह में दो जगहों पर तैनात 12 सैप जवान की सेवा समाप्त।
- गुमला में छह जगहों पर तैनात 37 सैप जवान की सेवा समाप्त।
- हजारीबाग में छह जगहों पर तैनात 39 सैप जवान की सेवा समाप्त।
- जमशेदपुर में चार जगहों पर तैनात 53 सैप जवान की सेवा समाप्त।
- खूंटी में चार जगहों पर तैनात 18 सैप जवान की सेवा समाप्त।
- लातेहार में पांच जगहों पर तैनात 30 सैप जवान की सेवा समाप्त।
- लोहरदगा में तीन जगहों पर तैनात 13 सैप जवान की सेवा समाप्त।
- पाकुड़ में दो जगहों पर तैनात 14 सैप जवान की सेवा समाप्त।
- पलामू में तीन जगहों पर तैनात 13 सैप जवान की सेवा समाप्त।
- रामगढ़ में चार जगहों पर तैनात 15 सैप जवान की सेवा समाप्त।
- झारखंड के अन्य जिले में ट्रेनिंग सेंटर में तैनात 50 सैप जवान की सेवा समाप्त।






























