नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्टिवल-2024 में झारखंड पवेलियन

    0
    343

    नई दिल्ली: माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्टिवल-2024’ में झारखंड पवेलियन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने का वर्ल्ड फूड इंडिया भारत सरकार की उल्लेखनीय पहल है।

    राज्यपाल महोदय ने वहाँ लगे स्टालों का परिभ्रमण किया एवं स्टॉलधारकों से उत्पादों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्राप्त की l माननीय राज्यपाल ने यहां पर लगे झारखंड के परंपरागत व्यंजन की सराहना की तथा यहां के परम्परागत खाद्य पदार्थ से बने उत्पाद के प्रति लोगों के आकर्षण को देखकर हर्ष व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि झारखंड के श्री अन्न मडुआ (रागी) के अतिरिक्त अन्य परम्परागत खाद्य से बने उत्पादों की लोकप्रियता में अपार वृद्धि हुई है एवं इसकी मांग देश ही नहीं, विदेशों में भी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here