झारखंड पुलिस मुख्यालय के सभागार कक्ष में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (DGP) श्री अनुराग गुप्ता ने हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से श्रीमती कुमुद सिन्हा, श्रीमती ज्योत्सना, श्री अजय कुमार, श्री इजाजुल हसन सिद्दकी, श्री सुशील कुमार, श्री अजय कुमार साहू, श्री राजकपूर, श्री लीलेश्वर महतो, श्री नरेन्द्र कुमार सिन्हा, श्री राम अनूप महतो, श्री सरोज कुमार सिंह, श्री हरेन्द्र कुमार राय, श्री बिनोद उराँव, श्री अखिलेश प्रसाद मंडल, श्री शभू प्रसाद गुप्ता, श्री सतीश कुमार, श्री नवल किशोर प्रसाद, श्री उज्ज्वल साह, श्री अजय प्रसाद, श्री सुरेश प्रसाद, श्री शारदा रंजन प्रसाद सिंह, श्री राजेश कुमार एवं श्री राजीव कुमार वीर का नाम शामिल है।
यह पदोन्नति गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना सं. 12/पीड-1004/2024-2632 दिनांक 25.06.2025 के आलोक में दी गई है। इस अधिसूचना के तहत कुल 64 पुलिस निरीक्षक / परिचारी प्रवर एवं समकक्ष कोटि के अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
इस विशेष समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से
श्रीमती प्रिया दूबे, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय)
श्रीमती ए. विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण)
डॉ. माईकलराज एस., पुलिस महानिरीक्षक (अभियान)
श्री नरेंद्र कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार)
श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल, पुलिस महानिरीक्षक (अनुसंधान)
श्री पटेल मयूर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन)
श्री सुरेंद्र कुमार झा, पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक)
श्री चौथे मनोज रतन, पुलिस उप महानिरीक्षक (एस.आई.बी.)
श्रीमती संध्या रानी मेहता, पुलिस उप महानिरीक्षक (बजट)
श्री शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक (विशेष शाखा)
श्री चंदन कुमार झा, पुलिस उप महानिरीक्षक (अनुसंधान) सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
इस अवसर पर डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता ने सभी नव प्रोन्नत अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ जनता की सेवा में तत्पर रहने का आह्वान किया।यह कार्यक्रम न केवल विभागीय उपलब्धियों का प्रतीक रहा, बल्कि युवा और अनुभवी अधिकारियों के मनोबल को भी नई ऊंचाइयाँ देने वाला सिद्ध हुआ।






























