ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, सत्ता परिवर्तन तय

0
13

देश विदेश: ब्रिटेन से एक बड़ी खबर आयी है। ब्रिटेन की राजनीति ने करवट ले ली है। प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री पद के साथ-साथ लेबर पार्टी के नेता का पद भी छोड़ देने की घोषणा की है।

दरअसल, सत्ताधारी लेबर पार्टी के लगभग सौ से अधिक सांसद पीएम कीएर स्टार्मर से नाराज चल रहे थे। ऐसे में उनका पीएम पद पर बने रहना मुश्किल हो गया था।

पिछले कुछ दिन से कयास लगाये जा रहे थे कि कीएर स्टार्मर अपना पद छोड़ सकते हैं। आज स्टार्मर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होने कहा है कि वे नये प्रधानमंत्री को सहयोग करेंगे।

कीएर स्टार्मर ने कहा कि वह तब तक अपने पद पर बने रहेंगे जब तक लेबर पार्टी अपना नया नेता नहीं चुन लेती। खबर है कि उन्होंने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय को अपने फैसले की जानकारी दे दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here