रांची में 4 हजार ओला-उबर-रैपिडो के चालक हड़ताल पर, किराया बढ़ाने की है मांग

0
14

रांची: रांची के 4 हजार से अधिक कैब चालक और बाईक राइडर आज से हड़ताल पर हैं। इसमें ओला, उबर, रैपिडो के चालक शामिल हैं। हड़ताल की वजह किराया की दर में बढ़ोतरी की मांग है। कैब चलाने वालों का कहना है कि तेल की कीमत बढ़ी है, वाहन का बीमा, ईएमआई से लेकर रख-रखाव तक महंगा हो गया है। ऐसे में, कीमत नहीं बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता बचा नहीं है।

कैब संचालकों कहना है कि ओला, उबर व रेपिडो कंपनी द्वारा जो कमीशन लिया जाता है, उसे भी कम किया जाना जरूरी है। तभी वाहन चलाने वालों की कमाई होगी।

इससे पहले भी फेयर पॉलिसी और उचित कमाई की मांग को लेकर कैब चालकों ने आंदोलन किया था। चालकों का आरोप है कि एग्रीगेटर कंपनियों की जो नीति है, वह शोषण करने वाला है। उनकी नीतियों की वजह से चालकों की कमाई कम होती जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here