सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ीं: सरकार के फैसले के बाद क्या सचिन के साथ रह पाएंगी सीमा?

    0
    105

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। सरकार ने सार्क वीजा रद्द करने का फैसला लिया है, जिसके बाद भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ना होगा। इस फैसले के बाद नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर चर्चा में आ गई है।

     

     

     

     

    सीमा हैदर एक पाकिस्तानी नागरिक है जो 2023 में नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश की थी और अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ दिल्ली में रह रही है। सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी पब्जी खेलते-खेलते शुरू हुई थी।

     

     

     

     

    अब सवाल उठने लगा है कि सरकार के फैसले के बाद क्या सीमा हैदर को भी 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ना होगा? जानकारों का कहना है कि सरकार के फैसले के बाद सीमा को भी देश छोड़ना पड़ सकता है, लेकिन उसे इसलिए राहत मिल सकती है क्योंकि उसके पास कोई वीजा नहीं है और उसका मामला अभी कोर्ट में है।

     

     

     

     

    सोशल मीडिया में सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग उठने लगी है। कुछ यूजर पूछ रहे हैं कि सीमा हैदर का भविष्य क्या होगा? क्या वह सचिन के साथ रह पाएंगी या उन्हें पाकिस्तान वापस जाना होगा?

     

     

     

     

    सरकार के फैसले के अनुसार, भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को जो वैध वीजा लेकर रह रहे हैं, उन्हें 48 घंटे के अंदर देश छोड़ना होगा। अब देखना यह है कि सरकार सीमा हैदर के मामले में क्या फैसला लेती है और क्या वह सचिन के साथ रह पाएंगी या नहीं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here