झारखंड : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 जून 2025 को दोपहर 12:39 बजे एक तत्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार झारखंड के कई जिलों — चतरा, धनबाद, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार, रामगढ़ और रांची — में अगले 2 से 3 घंटों के भीतर मध्यम दर्जे की गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट का बयान
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसका मतलब है कि जनता को सतर्क और तैयार रहना चाहिए। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे खुले स्थानों पर न रहें, सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और बिजली के खंभों, पेड़ों व खुले खेतों से दूर रहें। विशेषकर किसान और खुले मैदान में काम कर रहे लोग अधिक सावधानी बरतें।
सुरक्षा के लिए दिए गए निर्देश
अधिकारियों ने यह भी अनुरोध किया है कि कोई भी व्यक्ति मौसम की गंभीरता को नजरअंदाज न करे और स्थानीय प्रशासन से मिलने वाली सूचनाओं का पालन करें।
यह चेतावनी जान-माल की सुरक्षा को मद्देनज़र में रखकर जारी की गई है।






























