जसप्रीत बबुमराह: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह और गौतम गंभीर के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में विकेट चटकाया था, लेकिन अन्य गेंदबाज बेअसर रहे।
क्या थी बातचीत?
वीडियो में बुमराह और गंभीर के बीच क्या बातचीत हो रही थी, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों बेअसर गेंदबाजी पर चर्चा कर रहे थे। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दूसरे छोर से सपोर्ट नहीं मिलने पर बुमराह गुस्से में थे।
तीसरे दिन का खेल
आज तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को राहत मिल सकती है, क्योंकि लीड्स में बारिश की संभावना है और बादल छाए रहने की उम्मीदें हैं। इससे गेंदबाजों को फायदा हो सकता है और भारत की वापसी की संभावना बढ़ सकती है।

























