जम्मू-कश्मीर के शोपियां मे सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है। शोपियां के जम्पाथरी में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया था।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन
पहलगाम हमले के बाद सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान के आतंकी कैंपों पर हमले कर उन्हें तबाह कर दिया था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने अब सरहद के भीतर यानी जम्मू कश्मीर में आतंक के खिलाफ सैन्य अभियान को तेज कर दिया है।
शोपियां समेत अलग-अलग इलाकों में आतंकियों की तलाश
सुरक्षाबलों ने शोपियां समेत अलग-अलग इलाकों में आतंकियों की तलाश के लिए अभियान चला रही है। सेना की इस कार्रवाई से आतंकियों में हड़कंप मच गया है।
सेना की कार्रवाई से आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी
सेना की कार्रवाई से आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। तीन आतंकियों के मारे जाने से क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
सरकार का आतंकियों के खिलाफ कड़ा रुख
सरकार ने आतंकियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। सेना को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी गई है। सेना की इस कार्रवाई से आतंकियों में हड़कंप मचा हुआ है।


























