रांची में धूमधाम से जगन्नाथपुर मेला की तैयारी शुरू, 10 दिनों तक चलेगा उत्सव

0
850

रांची में लगे जाने वाले रथ यात्रा के जगन्नाथपुर मेला की तैयारी शुरू हो गई है। यह मेला मासीबाड़ी स्थित जगह से जगन्नाथपुर चौक से लेकर के जगन्नाथपुर मंदिर तक लगता है और 10 दिनों तक चलता है। इस दौरान धूमधाम से झूले और अन्य मनोरंजन के साधन लगाए जाते हैं, जो बच्चों और बड़ों के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं।

 

 

मेले में खाने-पीने के स्टॉल, स्थानीय हस्तशिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री भी होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जो लोगों को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ता है। मेले में आने वाले लोग धूमधाम से झूले का आनंद लेते हैं और खूब मस्ती करते हैं।

 

मेले की तैयारी जोरों पर है, झूले और अन्य मनोरंजन के साधनों की व्यवस्था की जा रही है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाओं का प्रबंध किया जा रहा है। जगन्नाथपुर मेला रांची का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन है, जो शहर की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को प्रदर्शित करता है।

 

इस मेले का इंतजार हर वर्ष लोगों को रहता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here