झारखंड: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से वे सीधे सर गंगाराम अस्पताल रवाना हुए, जहां वे अपने पिता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मुलाकात करेंगे। शिबू सोरेन इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं।
पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने और हालचाल जानने के लिए अस्पताल जा रहे हैं। इस दौरान वह उनके साथ कुछ समय बिताएंगे और उनका हालचाल पूछेंगे।
दिल्ली में रहेंगे दो दिन, नेताओं से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री के रांची लौटने की तारीख अभी कंफर्म नहीं है। संभवत वह 2 दिन तक दिल्ली में रह सकते हैं। इस दौरान वह इंडिया गठबंधन के कई नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं।
































