रांची: रांची जिला प्रशासन ने UGC NET परीक्षा के लिए निषेधाज्ञा जारी की है। यह निषेधाज्ञा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में प्रभावी रहेगी। निषेधाज्ञा के दौरान पाँच या अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना, ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना, अस्त्र-शस्त्र या हरवे हथियार लेकर चलना और किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना प्रतिबंधित होगा।
निषेधाज्ञा की अवधि
निषेधाज्ञा 25 जून 2025 से 29 जून 2025 तक प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 7:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। यह निषेधाज्ञा परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने और कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने के लिए जारी की गई है।
परीक्षा केंद्रों के नाम
UGC NET परीक्षा रांची के 6 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों के नाम हैं:






























