हजारीबाग के बड़कागांव में दहशत का माहौल, अपराधियों ने सड़क निर्माण स्थल पर किया हमला, जांच जारी !!

0
450

हजारीबाग:हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के जोराकाट इलाके में सोमवार देर रात अपराधियों ने सड़क निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया। इस दौरान उन्होंने कई मशीनों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जिससे भारी नुकसान हुआ।

 

 

 

नुकसान और जांच

 

हमलावरों ने दो जेसीबी मशीनें, दो हाईवा ट्रक, एक ग्रेडर, एक पानी का टैंकर और एक पिकअप वैन को पूरी तरह जला डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की धड़पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

क्षेत्र में दहशत

 

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अपराधी क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। पुलिस प्रशासन ने अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here