पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने बड़ा फैसला लिया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि CCS की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
*पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम*
– सिंधु जल समझौता खत्म करने का निर्णय लिया गया है।
– सारे पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया गया है।
– अटारी-बाघा बॉर्डर बंद करने का आदेश दिया गया है।
– पाक नागरिकों को अब वीजा नहीं मिलेगा।
– SAARC वीजा छूट योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने की अनुमति नहीं होगी।
*राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश*
– 48 घंटे में पाकिस्तानी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।
– पाकिस्तान में भारतीय दूतावास बंद किया जाएगा।
– नयी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है।
*उच्चायोगों में कटौती*
– उच्चायोगों की कुल संख्या वर्तमान 55 से घटाकर 30 कर दी जाएगी।
– एक मई 2025 तक आगे की कटौती के माध्यम से यह बदलाव होगा।
*सर्वदलीय बैठक*
– कल पार्लियामेंट एनेक्सी में सर्वदलीय बैठक होगी।
– इस बैठक में पहलगाम हमले पर चर्चा होगी और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
भारत की ये कार्रवाई पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए सरकार की दृढ़ता को दर्शाती है।
























