दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ के तुरंत बाद दिल्ली लौटना पड़ा। विमान ने सुरक्षित रूप से दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग की, जिसमें चालक दल के साथ लगभग 180 यात्री सवार थे। यात्रियों ने राहत की सांस ली और विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए पायलट की प्रशंसा की।
*हाल ही में मिली थी बम से उड़ाने की धमकी*
यह घटना हाल ही में इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हुई है। 17 जून को कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद इसका नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उस फ्लाइट में 157 यात्री सवार थे।
*विमानन कंपनी की प्रतिक्रिया*
इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को दिल्ली लौटना पड़ा और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है ।




























