टोल टैक्स पर गडकरी का साफ़ जवाब: दोपहिया छूट जारी !!!

0
297
The Union Minister for Road Transport and Highways, Shri Nitin Gadkari chairs at the Plenary session of meeting of all ROs/PDs/EDs of MORTH/NHAI/NHIDCL, in New Delhi on September 04, 2023. The Minister of State for Road Transport & Highways and Civil Aviation, General (Retd.) V.K. Singh is also present.

नई दिल्ली: हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि नेशनल हाईवे पर दोपहिया वाहनों से भी अब टोल टैक्स वसूला जाएगा, और यह नियम 15 जुलाई से लागू किया जाएगा। इस खबर के सामने आते ही देशभर में दोपहिया वाहन चालकों के बीच भ्रम और चिंता का माहौल बन गया।

 

हालांकि, सरकार ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहनों को पहले की तरह टोल टैक्स से छूट प्राप्त रहेगी।

 

मंत्री गडकरी ने यह भी बताया कि दोपहिया वाहन चालकों से रोड टैक्स पहले ही वाहन खरीदते समय वसूल लिया जाता है, इसलिए उनके लिए अलग से टोल टैक्स नहीं लिया जाता। सरकार की ओर से जनता से अपील की गई है कि वे इस प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here