राज्यभर में आने वाले दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 17 से 23 मई तक कई जिलों में गरज के साथ बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
*तापमान में बदलाव*
मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में अगले दो दिनों तक कोई बड़ी बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
*17 मई का मौसम*
राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पूर्वी झारखंड में कुछ स्थानों पर उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल रहेंगे।
*आने वाले दिनों का मौसम*
18 मई को उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान 50–60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। बादल छाए रहेंगे। 19, 20 और 21 मई को अधिकांश जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40–50 किमी प्रति घंटे के बीच रह सकती है।
*सावधानियां*
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने घरों में रहें और बाहर निकलने से बचें।





























