रांची: झारखंड में मानसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।
कई जिलों में झमाझम बारिश
मौसम केंद्र, राँची के अनुसार रामगढ़ के गोला में सबसे अधिक 75 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जामताड़ा में 71.2 मिमी, राँची के नामकुम में 69.2 मिमी, सिमडेगा के बानो में 58 मिमी, तोरपा (खूँटी) में 40 मिमी और लातेहार में 27 मिमी बारिश दर्ज हुई। चाईबासा में भी 21.1 मिमी वर्षा हुई।
तापमान में भी गिरावट
सरायकेला में अधिकतम तापमान 35.1℃ और गुमला में न्यूनतम तापमान 21.5℃ दर्ज किया गया।
अगले चार दिन भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 26 से 29 जून तक राज्य भर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 30 जून और 1 जुलाई को भी कई स्थानों पर वर्षा की उम्मीद है।



























