राष्ट्रपति मुर्मु ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन से की मुलाकात

0
258

नई दिल्ली: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल, नई दिल्ली पहुंचीं, जहां उन्होंने राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन का कुशलक्षेम जाना। शिबू सोरेन इन दिनों अस्पताल में इलाजरत हैं।

 

 

 

परिजनों से ली जानकारी

 

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने झारखंड के मुख्यमंत्री एवं शिबू सोरेन के सुपुत्र हेमन्त सोरेन तथा उनकी पुत्रवधू व विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की स्थिति और चल रहे उपचार के बारे में जानकारी ली।

 

 

 

शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

 

राष्ट्रपति मुर्मु ने डॉक्टरों से भी इलाज की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की और श्री शिबू सोरेन के शीघ्र एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की मंगलकामना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here