चक्रधरपुर में विसर्जन के दौरान हुआ हमला

0
268

चाईबासा: चाईबासा जिले के चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। हरिजन बस्ती के पंडाल के विसर्जन जुलूस में शामिल सात युवकों पर करीब 15 हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि जख्मियों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के समीप विसर्जन जुलूस के दौरान हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया। उन्होंने युवकों के शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार किए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

जख्मियों में ध्रुव मुखी, गोविंदा मुखी, दिनेश मुखी, रिक्की मुखी, अतुल मुखी, अमन मुखी और अजय मुखी शामिल हैं। इनमें रिक्की मुखी की स्थिति सबसे नाजुक है। सभी का इलाज चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में चल रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here