एयरटेल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्लान पेश किए हैं। कंपनी का एक ऐसा प्लान है जिसमें यूजर्स को 365 दिन तक रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होती है। एयरटेल का 2249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान यूजर्स को पूरे 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ देता है, जिसमें फ्री नेशनल रोमिंग भी शामिल है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और कुल 30GB हाई स्पीड डेटा भी मिलता है, जिसे बिना किसी डेली लिमिट के यूज किया जा सकता है। इसके अलावा, इस प्लान में Airtel XStream Play और हैलो ट्यून्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
एयरटेल का एक और प्लान है जिसकी कीमत 1849 रुपये है, जो खास तौर पर 2G फीचर फोन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 3600 फ्री SMS का लाभ मिलता है, लेकिन इसमें डेटा नहीं मिलता है। यूजर्स डेटा के लिए अलग से ऐड-ऑन प्लान ले सकते हैं ।

























