रांची: रांची शहर के मधुकम तालाब में आज सुबह एक युवक के डूबने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर प्रशासन ने तुरंत NDRF की टीम को बुलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने युवक का शव तालाब से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है, जो चटकपुर का रहने वाला था।






























