झारखंड: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल गंगवार ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित “आशीर्वाद समारोह” में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सपरिवार शामिल होने हेतु सादर आमंत्रण दिया।
मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का गर्मजोशी से स्वागत किया और आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पुत्र के विवाह के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।





























