यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर का धमाका, 7:01 बजे ट्रेलर रिलीज

0
12

मनोरंजन: साउथ सुपरस्टार यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलीज से पहले अब मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दिया है। फिल्म का ट्रेलर आज यानी 8 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है। खास बात यह है कि ट्रेलर के लिए मेकर्स ने ऐलान किया।

मेकर्स ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर ‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर शेयर कर ट्रेलर रिलीज होने का समय बताया है। पोस्टर में यश सूट-बूट में नजर आ रहे हैं और उनके पीछे आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। यश का यह दमदार लुक एक बार फिर फैंस का ध्यान खींच रहा है।

मेकर्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर आज शाम 7 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। इस समय के पीछे भी एक खास वजह बताई जा रही है। 7:01 में 7+1 करने पर 8 आता है और आज की तारीख भी 8 अगस्त है। यानी, मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज के समय को तारीख से जोड़कर एक खास अंदाज में पेश किया है।

पोस्टर के कैप्शन में मेकर्स ने Detonating लिखा है, जिसका मतलब धमाका या विस्फोट करना होता है। ऐसे में अब फैंस की नजरें शाम 7:01 बजे पर टिकी हैं। देखना होगा कि ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज होते ही कितना बड़ा धमाका करता है।

कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?

यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर कर रहे हैं। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here