फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश-कियारा की जोड़ी ने मचाई क्रेज, पहला गाना इंटरनेट पर छाया

0
11

मनोरंजन: यश की स्टारर फिल्म टॉक्सिक रिलीज को तैयार है, जो, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना तबाही रिलीज किया है, जिसमे, यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को देखकर लोग दंग हैं, जिसने, इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है।

साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज हो चुका है। इस गाने में यश और कियारा आडवाणी के बीच की बोल्ड केमिस्ट्री ने आग लगा दी है। इस गाने में जहां यश के साथ कियारा के रोमांस ने गदर काट रखी है। वहीं, बीच में तारा सुतारिया की एंट्री ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर रहे हैं। काफी लोग इसी के साथ फिल्म की कहानी को लेकर कई थियोरीज़ बुनते दिख रहे हैं।

तबाही’ को मशहूर सिंगर और संगीतकार विशाल मिश्रा ने कंपोज, प्रोड्यूस और अपनी आवाज दी है। इसके हिंदी बोल राज शेखर ने लिखे हैं। टॉक्सिक’ के इस गाने को कई भाषाओं हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ आदि में रिलीज किया गया है। यूट्यूब पर आते ही वीडियो पर लोगों ने जमकर कॉमेंट किए हैं और यश के साथ कियारा की जोड़ी की तारीफ भी कर रहे हैं।

इस गाने को देखकर लोगों ने जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने कहा- विशाल मिश्रा और यश, दोनों को मिला दें तो ये प्योर मैजिक है। वहीं, कुछ लोगों ने कहा है- ये गाना सच में तबाही है, यश और कियारा की केमिस्ट्री आग है। कई लोगों ने गाने को रोमांस के मामले में नेक्स्ट लेवल कहा है। वहीं, कुछ ने खिंचाई करते हुए कहा- बेटा बिगड़ गया है। एक और ने कहा- अब समझ आ रहा है कि क्यों टॉक्सिक की टीम इतना कॉन्फिडेंट है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here