महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026: सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित

0
14

खेल: एफआईएच महिला विश्व कप 2026 के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 20 सदस्यीय टीम की कमान सलीमा टेटे को सौंपी गई है। विश्व कप का आयोजन 15 से 30 अगस्त के बीच होने हैं। टूर्नामेंट की मेजबानी नीदरलैंड और बेल्जियम मिलकर करेंगे।

भारतीय महिला हॉकी टीम के हेड कोच स्योर्ड मारिजने ने टीम को बेहद संतुलित बताया है। बेंगलुरु के नेशनल कैंप में ट्रेनिंग कर रही इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। हाल ही में, न्यूजीलैंड में हुए एफआईएच नेशंस कप में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था और भारत ने बिना कोई मैच हारे खिताब पर कब्जा जमाया था।

भारतीय टीम को पूल डी में रखा गया है. इस ग्रुप में चीन, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें हैं। भारतीय टीम अपने सभी पूल-स्टेज मैच नीदरलैंड के एमस्टेलवीन में वागेनर हॉकी स्टेडियम में खेलेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 16 अगस्त को चीन के खिलाफ होगा। इसके बाद, 18 अगस्त को साउथ अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ होगा।

महिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीमः

गोलकीपरः सविता, बिचू देवी खारीबम डिफेंडरः इशिका चौधरी, शिल्पी डबास, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुंगी, ज्योति, मिडफील्डरः सलीमा टेटे (कप्तान), निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, दीपिका सोरेंग फॉरवर्ड: लालरेम्सियामी, रुतुजा दादासो पिसल, बलजीत कौर, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, ब्यूटी डुंगडुंग।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here