PM मोदी के स्वागत में स्लोवाकिया में गूंजा ‘वेलकम मोदी’

0
16

देश विदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप दौरे के दूसरे और अहम चरण में फ्रांस से स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा (Bratislava) पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। 1993 में स्लोवाकिया के स्वतंत्र होने के बाद से किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। यहां पीएम मोदी प्रधानमंत्री फ़िको के साथ बातचीत करेंगे। वे राष्ट्रपति पेलेग्रिनी से भी मुलाक़ात करने वाले हैं।

स्लोवाकिया यात्रा से पहले रविवार को पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ नीस शहर में विला केर्लियोस का भ्रमण किया. खबर है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता में इनोवेशन सहित व्यापार और निवेश, सस्टेनेबिलिटी, सुरक्षा, संस्कृति आदि क्षेत्रों पर चर्चा की गयी।

राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अपने प्यारे मित्र नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है, आज नीस से लेकर पेरिस में जी 7 एवियन और वीवाटेक तक, यह सातवां दौरा फ्रांस-भारत साझेदारी की असाधारण ताकत को दर्शाता है। हम अपने लोगों के लिए प्रतिभा, निवेश और ठोस समाधानों के लिए एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, भारत-फ्रांस साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम ! पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। उन्होंने भारत-फ्रांस विशेष रणनीतिक साझेदारी में हुए विकास की समीक्षा की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में इनोवेशन और एआई, विज्ञान और अंतरिक्ष, स्टार्टअप्स और फिनटेक, व्यापार और इंफ्रास्ट्रक्चर, मोबिलिटी और स्वास्थ्य आदि कई क्षेत्रों में रिजल्ट सामने आये।

बता दें कि, पीएम मोदी अपने छह दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री नीस पहुंचे, नीस से वह स्लोवाकिया पहुंचे हैं। यहां से पीएम फिर पेरिस पहुंचेंगे। 17 जून को पीएम मोदी 16 फ्रांस के एवियन में जी 7 समिट में शामिल होंगे। यहां उनकी मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here