चौथे चरण में खूंटी और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच सुबह से ही जारी है। निर्वाची पदाधिकारी 08-रांची संसदीय क्षेत्र राहुल कुमार सिन्हा की देखरेख में मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच किया जा रहा है। राहुल कुमार सिन्हा पूरी व्यवस्था का जायज़ा ले रहे हैं, एवं मतदान कर्मियों से बातचीत भी कर रहे हैं। मतदान कर्मियों ने स्पष्ट कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवा कर वह इस चुनाव के पर्व को सफल करेंगे. वहीं जिले के डीसी ने बताया कि मतदान कर्मियों को सही समय पर मतदान केद्रों तक पहुंचने को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है जहां एक और कुछ स्थानों पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से मतदान कर्मियों को भेजा जा रहा है.
आपको बता दें कि लोहरदगा लोकसभा सीट के लिए कल चुनाव होना है, इसको लेकर गुमला जिला प्रशासन की ओर से लोहरदगा रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान कर्मियों को रवाना किया जा रहा है, इस दौरान मतदान कर्मियों में काफी उत्साह का माहौल दिख रहा है।





























