गठबंधन से बगावत करने पर झामुमो ने गांडेय के पूर्व विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा को किया निलंबित

0
299

गठबंधन धर्म नहीं निभाने के कारण झामुमो ने शनिवार को गांडेय के पूर्व विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने जारी करते हुए इसकी सूचना गिरिडीह झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह और प्रो जयप्रकाश वर्मा को दे दी है।

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में कोडरमा लोकसभा सीट महागठबंधन के तहत भाकपा-माले में चली गयी है। जिसके तहत भाकपा-माले ने बगोदर विधायक विनोद सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जिससे नाराज हो झामुमो नेता प्रो जयप्रकाश वर्मा ने झामुमो से बगावत करते हुए निर्दलीय नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में उतर गए हैं।

इधर झामुमो जिला समिति की अनुशंसा पर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के आदेश पर प्रो जयप्रकाश वर्मा को पार्टी ने सभी पदों से मुक्त करते हुए प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। ज्ञात हो कि झामुमो ने इसके पूर्व गठबंधन धर्म नहीं निभाने पर विशनपुर से झामुमो विधायक सह लोहरदगा लोकसभा सीट से निर्दलीय नामांकन करने वाले चमरा लिंडा और खूंटी से झामुमो नेता बसंत कुमार लौंगा को भी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here