रांची के स्ट्रीट डॉग्स के टीकाकरण में तेजी

0
163

राँची: राँची नगर निगम द्वारा शहर में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। वृहस्पतिवार को वार्ड 18 में 25 और वार्ड 32 में 17 कुत्तों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा 9 कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम ले जाया गया।

 

अभियान का उद्देश्य स्ट्रीट डॉग्स के अनियंत्रित रूप से बढ़ती संख्या पर रोक लगाना और खतरनाक बीमारियों से बचाव करना है। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे भी सुरक्षित वातावरण बनाने में सहयोग करें। अपने क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग्स की जानकारी देने के लिए नागरिक टोल-फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क कर सकते हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here