अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 208वीं जयंती पर दिया गया श्रद्धांजलि

0
395

रांची: अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ सहदेव जी की जयंती पर मंगलवार 12 अगस्त को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव अध्ययन केंद्र के तत्वाधान में हटिया स्थित शहादत स्मारक स्तंभ पर 11:00 बजे और बड़कागढ़ स्थित प्रतिमा पर सुबह 9:30 बजे श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव का स्वागत प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने पुष्पगुच्छ देकर किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने और एकदम स्मारक स्थल के सुंदरीकरण और परिवार को सरकारी सम्मान देने का मांग किया, जिसमें अजय नाथ शाहदेव ने कहा है कि शाहिद की भूमि पर एचईसी का निर्माण हुआ है और वह प्रथम विस्थापित हुए हैं, परंतु उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला। उन्होंने एचईसी विस्थापितों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में इतिहास और संघर्ष का किया गया स्मरण

मुख्तार अंसारी ने एचईसी विस्थापितो पर हो रहे अन्याय का विरोध किया और शाहिद की सरप्लस भूमि वापस देने की मांग रखी जिसमें परमेश्वर सिंह और सुधीर सिंह ने कहा कि शहीदों की जीवनी से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलनी चाहिए और इंद्र गोप ने स्मारक के सौंदर्य करण पर जोर देते हुए इतिहास और संघर्ष का स्मरण किया।

आयोजित कार्यक्रम में आशुतोष त्रिवेदी ने भोजपुरी गीत का प्रस्तुति दिया जिसमें कार्यक्रम का संचालन गुप्तेश्वर सिंह और सहसंचालन अनुज सिंह ने किया। वही, धन्यवाद ज्ञापन चंदन कविराज ने दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here