रांची: टी20 विश्व कप 2026 का समापन भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही सिमट गई।
इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता और इस फॉर्मेट में तीसरी बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी खिताब जीतने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हो गए। भारत की जीत पर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर क्रिकेट फैंस ने जमकर जश्न मनाया।


























