BIG BOSS में छा रहा तान्या-अमाल का जोड़ी

0
105

एंटरटेनमेंट: रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों सुर्खियों में है। जहां एक ओर घर में रोज़ झगड़े और टकराव देखने को मिलते हैं, वहीं कुछ पल ऐसे भी होते हैं जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। ऐसा ही एक खास पल हाल ही में देखने को मिला, जब तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच नज़दीकियां बढ़ती नजर आई।

तान्या को महारानी रूप में देख दीवाने हुए अमाल

बीते एपिसोड में तान्या मित्तल ने पीले रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने सफेद मोतियों वाला हार और ग्लव्स कैरी किया था, जिससे उनका लुक किसी महारानी जैसा लग रहा था। उनका यह शाही अंदाज़ न केवल दर्शकों को बल्कि घर के सदस्यों को भी बेहद पसंद आया। खासतौर पर अमाल मलिक, जो तान्या की खूबसूरती से खासे प्रभावित नजर आए।

अपने हाथों से तान्या को अमाल ने खिलाया खाना

एपिसोड में देखा गया कि ग्लव्स पहनने के कारण तान्या खुद से खाना नहीं खा पा रही थीं। ऐसे में उन्होंने शहबाज से खाना पास लाने को कहा और फिर अमाल को खाना खिलाने के लिए बुलाया। शहबाज ने मजाकिया अंदाज़ में अमाल से कहा -जल्दी खा के जाओ, तान्या इंतजार कर रही है। इसके बाद अमाल ने तान्या को अपने हाथों से बहुत प्यार से निवाला खिलाया। तान्या भी मुस्कुराते हुए खाना खाती नजर आई। दोनों के इस रोमांटिक पल को देखकर घर के बाकी सदस्य भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here