ग्रामीण विकास विभाग ने BDO पर लगे कमीशनखोरी के आरोपों ,जांच के दिए आदेश

0
213

 राँची| पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी और घाटशीला प्रखंडों में तैनात प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण विकास विभाग ने इस मामले की औपचारिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सचिवालय को इस संबंध में एक शिकायती पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें प्रखंड स्तर पर सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के दौरान कमीशन वसूली के आरोप लगाए गए थे। इस शिकायती पत्र को मुख्यमंत्री सचिवालय ने तुरंत ग्रामीण विकास विभाग को भेजा और मामले की तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए।

 

 उपायुक्त को जिम्मेदारी सौंपी गई

मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देशों के आलोक में ग्रामीण विकास विभाग ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र जारी कर जांच प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। विभाग ने कहा है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों की गहन पड़ताल की जाए और जो भी निष्कर्ष निकलें, उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय को रिपोर्ट के रूप में भेजा जाए।

क्या हैं आरोप?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोप है कि सरकारी विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों में ठेकेदारों से कथित रूप से प्रतिशत में कमीशन लिया जा रहा है। आरोप है कि बिना कमीशन दिए योजना के तहत स्वीकृति, भुगतान या कार्य अनुमोदन में बाधा डाली जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

 प्रशासन और सरकार की सख्ती

सरकार इस प्रकार के भ्रष्टाचार के मामलों को गंभीरता से ले रही है। मुख्यमंत्री सचिवालय की त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने की कोशिश की जा रही है। यह मामला उजागर होने के बाद संबंधित प्रखंडों में प्रशासनिक हलचल तेज़ हो गई है और सभी की निगाहें अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। राज्य सरकार की सख्त निगरानी और मुख्यमंत्री सचिवालय की संवेदनशीलता से यह संदेश गया है कि राज्य सरकार की सख्त निगरानी और मुख्यमंत्री सचिवालय की संवेदनशीलता से यह संदेश गया है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here