मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रीना रॉय को उनके दौर की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिना जाता है। अब उनकी बेटी सनम खान भी सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती और स्टाइल के कारण खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

,फैन्स का मानना है कि सनम खान बिल्कुल अपनी मां रीना रॉय की कार्बन कॉपी लगती हैं। उनकी हालिया तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनकी सादगी और ग्लैमर का जबरदस्त मेल देखने को मिला। सनम खान भले ही अभी फिल्मी दुनिया से दूर हों, लेकिन उनकी मौजूदगी सोशल मीडिया पर किसी स्टार से कम नहीं है। उनकी तस्वीरों और वीडियोज़ पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं, जिसमें फैंस अक्सर उन्हें रीना रॉय की छवि बताते हैं।
रीना रॉय के चाहने वालों के लिए यह देखना दिलचस्प है कि उनकी बेटी भी उतनी ही आकर्षक और स्टाइलिश हैं। अब देखना होगा कि सनम आने वाले समय में बॉलीवुड में कदम रखेंगी या नहीं।




























