रांची के गर्ल्स हॉस्टल के सेक्स रैकेट का हो रहा पर्दाफाश, अबतक 13 आरोपी को भेजा गया जेल

0
180

रांची: रांची के लालपुर स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छापेमारी के बाद 20 लोगों पर FIR दर्ज की गई, जिनमें से 13 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लालपुर थाना प्रभारी के अनुसार यह रैकेट अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था। बताया गया है कि कोलकाता निवासी सुमन दा पश्चिम बंगाल से लड़कियों की आपूर्ति करता था। इसके अलावा झारखंड और ओडिशा की लड़कियां भी इसमें शामिल पाई गईं। इन लड़कियों को होटल सनराइज के मैनेजर रंजीत, मुनीर, रवि, राहुल और अन्य लॉज संचालकों द्वारा ग्राहकों तक पहुँचाया जाता था।

एफआईआर के मुताबिक, लड़कियों को ओम लॉज के ग्राउंड फ्लोर पर ठहराया जाता था, जिसकी व्यवस्था लॉज संचालक राज कुमार सिंह करता था। प्रति कमरे का किराया ₹400 प्रतिदिन लिया जाता था। वहीं, पहले और दूसरे तल पर छात्राओं को रखा जाता था ताकि पुलिस को शक न हो।

छापेमारी के दौरान कुछ लड़कियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। बरामद मोबाइल फोन से ग्राहकों की जानकारी और लेन-देन के सबूत भी मिले हैं। फिलहाल इस मामले के मुख्य दलाल और लॉज संचालक फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और आगे की जांच जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here