अब रांची बनेगा डिफेंस का टेक्नोलॉजी हब

0
183

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आज 17 सितंबर को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से उनके मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ एवं मेजर जनरल श्री सज्जन सिंह मान ने भेट किया।

इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को यह अवगत कराया कि आगामी EAST TECH SYMPOSIUM (defence expo) का आयोजन 19 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक रांची के खेल गांव स्थित भगत इंदौर स्टेडियम में किया जा रहा है और यह आयोजन रक्षा क्षेत्र में तकनीकी प्रगति एवं नए नवाचारों और अत्याधुनिक उपकरणों को प्रदर्शन करने का मंच बनेगा।

मुख्यमंत्री हुए आमंत्रित

मुलाकात के मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और मेजर जनरल ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि इस आयोजन से न केवल राज्य के युवाओं को रक्षा क्षेत्र की नई तकनीक को समझने का अवसर मिलेगा बल्कि इस आयोजन के तहत झारखंड में रक्षा उत्पादन और निवेश की संभावनाओं को भी बल मिलेगा।

झारखंड की भूमिका को बनाएगा अहम

यह तकनीकी आयोजन से देश भर की बड़ी रक्षा कंपनियों और सैन्य अनुसंधान संस्थान भाग लेंगे जिसमें डिफेंस इंडस्ट्री के साथ-साथ स्टार्टअप को भी अपनी तकनीक प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा। इसी के साथ झारखंड जो खनिज संसाधनों और तकनीकी क्षमता के लिए जाना जाता है उसे ऐसे आयोजन से काफी नई दिशा और अवसर भी प्राप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here