रांची, धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो को दौड़ाने की तैयारी

0
204

झारखंड: झारखंड वासियों के लिए झारखंड सरकार ने मेट्रो परियोजना के मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव। झारखंड के तीन शहरों रांची,धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो रेल दोहराने की संभावनाएं को बनाने के लिए झारखंड सरकार ने यह प्रस्ताव रखा है। झारखंड सरकार ने शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने को लेकर शहरी विकास और आवास मंत्रालय एवं भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव के अनुसार तीन शहरों की बढ़ती आबादी को देखते हुए और ट्रैफिक की दवा को मुद्दे नजर रखते हुए मेट्रो मेट्रो सेवा की शुरुआत करने को लेकर खास तौर पर यह प्रस्ताव रखा गया।

 

आधुनिक परिवहन व्यवस्था से जुड़ेगी रांची, धनबाद और जमशेदपुर

झारखंड का राजधानी रांची, औद्योगिक शहर जमशेदपुर एवं कोयला नगरी धनबाद को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का काफी प्रयास किया जा रहा है जो राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम है। इन तीनों शहरों में लगातार बढ़ते जनसंख्या, ट्रैफिक जमाव एवं प्रदूषण की समस्या को देखते हुए सरकार ने मेट्रो सेवा की प्राथमिकता को दर्ज करने का निर्णय लिया है। इन शहरों में मेट्रो सेवा शुरू होने से न केवल आवाज ही आसान हो गया बल्कि रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे और इसी के साथ आर्थिक और सामाजिक विकास को भी काफी तेजी से गति मिलेगी।

 

केंद्र सरकार की मंजूरी अब एक उम्मीद

झारखंड सरकार ने मेट्रो की शुरुआत के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव रखा है, जो शहरी विकास और आवास मंत्रालय के सचिव को भेजा है। अब देखना यह है कि तकनीकी और वित्तीय दृष्टिकोण करने के बाद क्या केंद्र इसकी मंजूरी देगी या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here